यात्रीगण कृपया ध्यान दें… छत्तीसगढ़ की 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले देखें लिस्ट
रायपुर। नए साल की शुरूआत और जनवरी का महीना। जिसका हर किसी को इंतजार रहता है। क्योंकि ऐसे समय में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लाना बनाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है की आप कहीं घूमने जाने का प्लान तो करते हैं लेकिन ट्रेन कैंसिल हो जाती है। ऐसे में एक बार फिर रेलवे ने छत्तीसगढ़ की 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिससे की यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
दरअसल,11 और 12 जनवरी को कुल 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है, जिससे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और नागपुर की ओर सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत होगी।
बता दें कि,उधर दक्षिण पूर्व रेलवे में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) पहले से ही 9 जनवरी से 14 जनवरी तक रद्द है। लगातार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा।

Reporter 

