महिला मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल : सुनीति राठिया और सावित्री जायसवाल को जशपुर जिले की जिम्मेदारी,भाजपा महिला मोर्चा ने 36 जिलों के प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी की, जशपुर में नई टीम को मिली कमान

रायपुर/जशपुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक विस्तार और महिला कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रदेश के सभी जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस सूची में जशपुर जिले की जिम्मेदारी श्रीमती सुनीति राठिया को जिला प्रभारी तथा श्रीमती सावित्री जायसवाल को सहप्रभारी के रूप में सौंपी गई है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। महिला मोर्चा की नई टीम को संगठन विस्तार, महिला कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
जशपुर जिले में सुनीति राठिया और सावित्री जायसवाल को जिम्मेदारी मिलने से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का मानना है कि दोनों नेताओं के अनुभव और सक्रियता का लाभ महिला मोर्चा को मिलेगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
प्रदेशभर के 36 जिलों में घोषित इस नई टीम के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि महिला मोर्चा की यह नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Reporter 

