जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दौरा, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल : हेलीकॉप्टर से कुनकुरी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, 1:30 से 3:30 बजे तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दौरा, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल : हेलीकॉप्टर से कुनकुरी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, 1:30 से 3:30 बजे तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11 अगस्त 2026, मंगलवार को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से कुनकुरी पहुंचेंगे। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा यात्रा में सहभागिता करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1:20 बजे हेलीकॉप्टर सलियाटोली, विकासखंड कुनकुरी, जिला जशपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा सलियाटोली हेलीपैड से प्रस्थान कर लगभग 1:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे कार द्वारा कुनकुरी से प्रस्थान करेंगे और शाम 4 बजे निजी निवास बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचेंगे। यहां उनके लिए आरक्षित एवं रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

कुनकुरी में दिखेगा देशभक्ति का उत्साह

मुख्यमंत्री के कुनकुरी आगमन और तिरंगा यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से कार्यक्रम को विशेष महत्व मिला है।मुख्यमंत्री का यह प्रवास जशपुर जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुनकुरी में तिरंगा यात्रा के जरिए राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।