Breaking News: चक्रवाती तूफान के खतरे के बीच जशपुर में कल स्कूल बंद

Breaking News: चक्रवाती तूफान के खतरे के बीच जशपुर में कल स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान का असर: जशपुर जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

जशपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव और आने वाले दिनों में संभावित तेज बारिश एवं खराब मौसम को देखते हुए जशपुर जिले में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी में बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव तथा आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान एवं अति वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली कठिनाई तथा उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।अवकाश जिले के शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू रहेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 29 अक्टूबर को जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। आदेश कलेक्टर जशपुर के अनुमोदन से जारी किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित प्राचार्य/प्रधान पाठकों को आदेश की सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।