मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन, जिला स्तरीय पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
रायपुर। कांग्रेस पार्टी आज VB-GRAM-G कानून के खिलाफ “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत चरणबद्ध कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही पार्टी आज जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। जबकि,कल एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध करेगी।
बता दें कि, आंदोलन की शुरुआत आज 10 जनवरी को सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी। 11 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। फरवरी में 7 से 15 तारीख तक पीसीसी नेतृत्व में विधानसभा घेराव होगा।
वहीं इस आंदोलन का समापन 16 से 25 फरवरी तक एआईसीसी की क्षेत्रीय रैलियों से होगा। यह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक अभियान ग्रामीणों को जागरूक करने पर केंद्रित है। कांग्रेस का आरोप है कि VB-GRAM-G अधिनियम मनरेगा को कमजोर करता है, पंचायतों की भूमिका घटाता है, और गरीब-मजदूर विरोधी है। पार्टी इसे सड़क से सदन तक संघर्ष के रूप में ले जा रही है।

Reporter 

