जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी के 129 मतदान केंद्रों और दुलदुला में 72 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ संपन्न,वयोवृद्ध नागरिकों के साथ शिशुवती माताएं भी पहुंची मतदान करने

जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी के 129 मतदान केंद्रों और दुलदुला में 72 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ संपन्न,वयोवृद्ध नागरिकों के साथ शिशुवती माताएं भी पहुंची मतदान करने

जशपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत आज दूसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर और मनोरा के 403 मतदान केंद्रों में मतदान कराया गया। प्रशासन द्वारा मतदान के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। दिव्यागों के लिए व्हील चेयर से लेकर प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए वांलिटियर्स, छायादार विश्राम स्थल और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कुनकुरी में मतदान के लिए 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं का उत्साह इसी बात से समझा जा सकता है कि मतदान केंद्र खुलने के समय से पूर्व ही लोगों का मतदान केंद्र में पहुंचना प्रारम्भ हो गया था। 

जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर और मनोरा के 403 मतदान केंद्रों में मतदान कराया गया। प्रशासन ने चुनाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। दिव्यागों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था सहित प्राथमिक चिकित्सा, मतदाताओं की सुविधा के लिए वांलिटियर्स, छायादार विश्राम स्थल और पेयजल की व्यवस्था की गई है। मतदाता लोकतंत्र की इस पर्व में पूरे उत्साह और उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। दुलदुला में मतदान के लिए 72 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मतदान का महत्व को समझते हुए मतदान केंद्र खुलने से पूर्व ही कतार में खड़े थे। उन्हें मालूम है कि उनका वोट कितना महत्व रखता है उनके वोट से ही उसके क्षेत्र का विकास संभव है।