महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जीता सबका दिल,दिव्यांग बच्चे की बिगड़ी ड्रेस को मंत्री ने सुधारा,बच्चे ने दी प्यारी सी मुस्कान

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जीता सबका दिल,दिव्यांग बच्चे की बिगड़ी ड्रेस को मंत्री ने सुधारा,बच्चे ने दी प्यारी सी मुस्कान

जशपुरनगर । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान वे जशपुर पहुंची। जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र का निरिक्षण किया। उन्होंने यहां के बच्चों से मुलाकात की एवं बच्चों से उनकी पढ़ाई और व्यवस्था के संबंध में बात की। उन्होंने सभी बच्चों को टॉफियां भी दी। उन्होंने पहली बार केंद्र में आये एक नन्हे दिव्यांग बच्चे के बिगड़ी ड्रेस को देखा और उन्हें बच्चे को देखकर उत्सुकता हुई उन्होंने बच्चे से बात की, मासूम बच्चा अपनी ड्रेस को लेकर उलझन में दिखा, जिसपर मंत्री ने ममतापूर्वक बच्चे के पास जाकर उसके कपड़ों को व्यवस्थित कर सुधारा और उसे नियमित स्वच्छता और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चा अपनी अच्छी सुधरी हुई ड्रेस देखकर बहुत खुश हुआ। उन्होंने बच्चों के नोटबुक की भी जांच की।

          उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने केंद्र में लाये गए लोगों से चर्चा की। उन्होंने सभी को परिवार के महत्व से अवगत कराते हुए नशे का त्याग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी से यहां की दिनचर्या के संबंध में भी जानकारी ली। जिसपर सभी ने योग, खेल आदि की जानकारी देते हुए बताया कि वे सभी नशे के त्याग के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र संचालकों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का अवलोकन एवं पंजियों की जांच भी की। उन्होंने काउंसलरों से मुलाकात कर नियमित सभी की काउंसिलिंग करने को कहा।

दृष्टिबाधित बच्चों के सुरीले स्वागत गीत ने मोहा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती राजवाड़े का मन

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दृष्टिबाधित बच्चों के विशेष विद्यालय का भी निरीक्षण किया। जहां उनके स्वागत में दृष्टिबाधित बच्चों ने एक मनमोहक गीत गाया जिसे सुनकर मंत्री भी मंत्रमुग्ध हो गयीं। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनकी रुचियों की जानकारी ली और विद्यालय के शिक्षकों को बच्चों की रुचि अनुसार विषय बच्चों को पढ़ाने एवं जिन बच्चों को कला में रुचि है उन्हें कला का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए एवं उनकी समस्याओं को जाना। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्र की कर्मचारियों से बच्चों को नवीन कपड़े वितरित करने एवं उनकी नियमित रूप से सफाई करवाने को कहा। उन्होंने भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव, संयुक्त संचालक श्रीमती अर्चना राणा सेठ, डीपीओ श्री अजय शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।