पहाडी कोरवा एवं बिरहोर बच्चों संग दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचे बगीचा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता : मिठाइयाँ और पटाखे पाकर बच्चे हुए खुश,दोगुना हुआ उत्सव का रंग

पहाडी कोरवा एवं बिरहोर बच्चों संग दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचे बगीचा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता : मिठाइयाँ और पटाखे पाकर बच्चे हुए खुश,दोगुना हुआ उत्सव का रंग

जशपुर- दीपावली के पावन अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सुचीता गुप्ता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामों में पहुँचकर बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ बाँटी और उत्सव का रंग और भी जीवंत बनाया।

जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी सुचीता गुप्ता ने बिरहोर ग्राम शिवरीनारायण, पहाड़ी कोरवा ग्राम चूल्हापानी और पतराटोली में बिरहोर और पहाड़ी कोरवा बच्चों वे साथ दीपावली मनाते हुए मिठाई एवं पटाखे वितरित किए। मिठाईयां और पटाखे पाकर बच्चों के मासूम चेहरों पर खिली मुस्कान ने मौके की रौनक बढ़ा दी और उपस्थित लोगों के दिलों में भी उत्सव की रोशनी भर दी।

अरविन्द गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “यही असली दीपावली है,जब खुशियाँ किसी के चेहरे पर रौशनी बनकर चमकें। हमारा प्रयास है कि हर कोने तक खुशियों की रौशनी पहुँचे और हर दिल को छू जाए।”

स्थानीय लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे और बच्चों की खुशियों में शामिल होकर दीपावली को और भी खास बनाया। इस प्रकार के सामुदायिक प्रयास न केवल बच्चों की मुस्कान बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सहभागिता की भावना को भी मजबूत बनाते हैं। दीपों के पर्व दीपावली में जनपद उपाध्यक्ष ने दीपों की रोशनी बनकर बच्चों के त्योहार में रोशनी डाल दी।