AMUL MILK PRICE HIKE 2026: दूध हुआ महंगा,कल से नए दाम लागू!
AMUL MILK PRICE HIKE 2026: Milk Gets Costlier—New Prices Effective from Tomorrow!
AMUL MILK PRICE HIKE 2026: अमूल कंपनी ने एक लीटर पर 2 रुपये बढ़ा दिए है.
14 मई यानी गुरूवार से पूरे देश में ये बढ़े हुए दाम लागू हो जाएंगे.
इससे पहले अमूल ने 1 मई 2025 को दूध के दाम बढ़ाए थे।
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ ने बढ़ती लागत की वजह से अपने अमूल ब्रांड के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है।
ये रही नई कीमत
अमूल गोल्ड (Full Cream) अब ₹35 (500ml) और ₹69 प्रति लीटर में मिलेगा.
अमूल ताज़ा (Toned): ₹30 (500ml) और ₹57 प्रति लीटर में मिलेगा.
अमूल गाय का दूध (Cow Milk) ₹31 (500ml) में मिलेगा.
अमूल भैंस का दूध (Buffalo Milk) ₹38 में मिलेगा और 1 लीटर 75 रुपये में मिलेगा.

Reporter 

