VIJAY MISHRA NEWS: पूर्व विधायक को उम्रकैद, कोर्ट ने ठोका 1 लाख का जुर्माना!

VIJAY MISHRA NEWS: पूर्व विधायक को उम्रकैद, कोर्ट ने ठोका 1 लाख का जुर्माना!

VIJAY MISHRA NEWS: Former MLA Sentenced to Life Imprisonment; Court Imposes Fine of ₹1 Lakh!

VIJAY MISHRA NEWS : उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक व‍िजय मिश्रा को MP-MLA कोर्ट ने करीब 46 साल पुराने चर्चित कचहरी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

यह मामला 11 फरवरी 1980 का है, जब प्रयागराज की अदालत परिसर में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई थी और प्रकाश नारायण पांडेय नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी।

प्रकाश नारायण पांडेय अपने खिलाफ दर्ज एक मामले में जमानत कराने कोर्ट पहुंचे थे और उसी दौरान उन पर हमला किया गया था।

आरोप था कि विजय मिश्रा समेत चार लोगों ने मिलकर कोर्ट परिसर में गोली चलाई, जिसमें पांडेय की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग भी घायल हुए थे।

इस घटना ने उस समय पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।