CHHATTISGARH : BALCO विवाद में मंत्री घिरे …

CHHATTISGARH : BALCO विवाद में मंत्री घिरे …

कोरबा. कोरबा के BALCO इलाके में छोटे दुकानदारों को हटाने के नोटिस ने बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सीधे उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पर हमलावर हो गए हैं।

अग्रवाल का आरोप है कि BALCO प्रबंधन गरीब दुकानदारों को हटाने में जुटा है और मंत्री उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव के समय स्थायीकरण का वादा किया गया था, लेकिन अब वही दुकानदार उजाड़े जा रहे हैं।

बैठक में पहुंचे सैकड़ों दुकानदारों ने भी दर्द बयान किया और कहा कि 8 अप्रैल तक दुकान हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है, वरना जबरन कार्रवाई होगी।

पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर एक भी ठेला-गुमटी हटाई गई तो जोरदार आंदोलन होगा। इतना ही नहीं, मंत्री और उनके परिवार पर भी BALCO से जुड़े कामों में फायदे लेने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक मंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।