CG VIRAL VIDEO : थाने में नोट खेल, वीडियो लीक

CG VIRAL VIDEO : थाने में नोट खेल, वीडियो लीक

राजनांदगांव। राजनांदगांव के डोंगरगढ़ थाने से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग की पोल खोल दी। वीडियो में एक कॉन्स्टेबल खुलेआम 100-100 रुपए के नोट लेते दिख रहा है, वहीं सामने बैठा एएसआई मोबाइल में महिला की फोटो जूम कर देखता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि बातचीत चालान, जमानत और “मामला सेट” करने को लेकर चल रही थी। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

SP अंकिता शर्मा ने तुरंत एक्शन लेते हुए एएसआई रोहित खूंटे और कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर को सस्पेंड कर दिया। दोनों को लाइन अटैच भी कर दिया गया है।

अब सवाल ये है कि थाने के अंदर ही अगर ऐसा खेल चल रहा था, तो अब तक नजर क्यों नहीं आया?