‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ मिशन शुरू: अब कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से नहीं रहेगा वंचित,हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जशपुर में बनी कार्ययोजना

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ मिशन शुरू: अब कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से नहीं रहेगा वंचित,हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जशपुर में बनी कार्ययोजना

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी पहल ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान को प्रदेशभर में लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। जशपुर में कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत रूपरेखा तय की है।

अभियान के तहत आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन, श्रम कार्ड, महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन और आजीविका योजनाओं समेत 31 प्रमुख योजनाओं से पात्र परिवारों को शत-प्रतिशत जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर अभियान को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। पहले चरण में गांव-गांव सर्वे कर पात्र हितग्राहियों की पहचान और डाटा तैयार किया जाएगा। दूसरे चरण में ग्राम, क्लस्टर और विकासखंड स्तर पर विशेष शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। तीसरे चरण में योजनाओं की सतत निगरानी और समीक्षा कर छूटे हुए पात्र परिवारों को जोड़ा जाएगा।

जशपुर प्रशासन ने निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के पंजीयन के लिए विशेष शिविर लगाने, पीवीटीजी परिवारों के सर्वे को समय पर पूरा करने तथा ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस और आईजीओटी जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं को शत-प्रतिशत लागू करने के निर्देश भी दिए हैं।

सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।