CHHATRON KI GOONJ : इंदौर कार्यक्रम में पीएम मोदी की मां पर मिमिक्री, ये कैसी राजनीति ?

CHHATRON KI GOONJ : इंदौर कार्यक्रम में पीएम मोदी की मां पर मिमिक्री, ये कैसी राजनीति ?

इंदौर। इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम छात्रों के सवालों से शुरू हुआ, लेकिन अब चर्चा मंच पर हुई एक मिमिक्री और उस पर उठे राजनीतिक विवाद की हो रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए। वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने भी कार्यक्रम में हुई टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि राजनीतिक मंचों पर मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

इस पूरे विवाद के बीच राहुल गांधी के कार्यक्रम का दूसरा पक्ष भी चर्चा में है। ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों ने शिक्षा, परीक्षा, रोजगार और हॉस्टल जैसी समस्याएं उठाईं। राहुल गांधी ने इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल किए।

अब कहानी सिर्फ एक मिमिक्री की नहीं रह गई है। एक तरफ छात्रों के मुद्दे, दूसरी तरफ मंच पर हुई टिप्पणी और उसके बाद नेताओं के बयान, पूरा मामला राजनीतिक बहस में बदल गया है।