मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को दी नई पहचान,लोगो का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को दी नई पहचान,लोगो का किया विमोचन

रायपुर। सीएम साय ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवीन लोगो का विमोचन किया। साथ ही राज्य स्तरीय आवास मेले के लकी ड्रॉ में चयनित हितग्राहियों को पुरस्कार वितरित किए। सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भौगोलिक संदर्भ हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार का अपने घर का सपना साकार हो।

इसी उद्देश्य से गृह निर्माण मंडल को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, जनोन्मुखी और उपभोक्ता-केंद्रित बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण, किफायती और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध हो सकें। मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल गुणवत्तापूर्ण आवास के माध्यम से प्रदेशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई गति देने में निरंतर योगदान देता रहेगा।