GOLD SILVER PRICE TODAY : सोना-चांदी फिर उछला, बाजार में मची हलचल
रायपुर। सोने और चांदी की कीमतों में जो गिरावट चल रही थी, उस पर अचानक ब्रेक लग गया है। आज बाजार खुलते ही गोल्ड और सिल्वर दोनों के रेट ऊपर जाते दिखे।
अमेरिका-ईरान विवाद में बातचीत के संकेत मिलने और ग्लोबल मार्केट में बदलाव के बाद निवेशकों ने फिर से सोने की तरफ रुख किया है। डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में गिरावट का भी सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।
देश के बड़े शहरों में सोना नए रिकॉर्ड लेवल के करीब पहुंच गया है, जबकि चेन्नई में तो 24 कैरेट सोना पहले ही 1.50 लाख के पार चला गया है। चांदी भी तेजी में है और 2.60 लाख प्रति किलो के ऊपर पहुंच चुकी है।
शादी सीजन के बीच इस तेजी ने आम खरीदारों की टेंशन बढ़ा दी है और एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Reporter 

