CG TRUCK DRIVER SUICIDE : ट्रक ड्राइवर ने सुसाइड से पहले 8 वीडियो पोस्ट किए …
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां महासमुंद निवासी ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू (25) ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने करीब 8 वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे, जिनमें उसने सड़क हादसे, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं।
घटना से पहले ट्रक और एक मर्सिडीज कार की टक्कर बंजारी घाट इलाके में हुई थी, जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी। ड्राइवर ने वीडियो में दावा किया कि उसे और उसके परिवार को धमकाया गया।
पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है और सभी वीडियो व साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Reporter 

