AMIT SHAH BASTAR VISIT: बस्तर दौरे की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री ने किया निरिक्षण
AMIT SHAH’S BASTAR VISIT: Deputy Chief Minister Vijay Sharma Inspects Preparations for the Bastar Tour
AMIT SHAH BASTAR VISIT: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे और वो बस्तर भी आएंगे।
इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जगदलपुर से कार्यक्रम स्थल तक निजी वाहन के बजाय बस से सफर किया।
उनके साथ बस्तर सांसद महेश कश्यप, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर विकासखंड के नेतानार स्थित शहीद गुण्डाधुर सेवा डेरा पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतर काम कर रही हैं और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेवा सेतु केंद्र अहम भूमिका निभा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा स्थल का भी दौरा किया।
अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रंग-रोगन और सजावट बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विजय शर्मा ने कहा कि शहीद गुंडाधुर से जुड़ा यह स्थल बस्तर के गौरव और इतिहास का प्रतीक है, इसलिए यहां सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और बेहतर होनी चाहिए।

Reporter 

