NEET PAPER LEAK 2026: ब्यूटीशियन के 21 खातों में मिले लाखों रुपये, CBI कर रही है पूछताछ

NEET PAPER LEAK 2026: ब्यूटीशियन के 21 खातों में मिले लाखों रुपये, CBI कर रही है पूछताछ

NEET Paper Leak 2026: Lakhs of Rupees Found in Beautician’s 21 Accounts; CBI Conducting Interrogation

NEET PAPER LEAK 2026 : मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए कराए जाने वाले NEET परीक्षा के पेपर लीक मामले में CBI ने जाँच का दायरा बढ़ाते हुए पुणे से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, CBI ने दो दिन पहले पुणे से एक ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे , धनंजय लोखंडे नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ गया था जिससे पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसियों का दावा है कि मनीषा वाघमारे के 21 बैंक खातों में करीब 10 लाख रुपये जमा किए गए थे और यह रकम NEET परीक्षा के दौरान ट्रांसफर हुई थी।

जांच में सामने आया है कि, मनीषा छात्रों और उनके अभिभावकों से पैसे लेती थी और फिर इस पूरे नेटवर्क तक पहुंचाती थी।

बताया जा रहा है कि मनीषा पेशे से ब्यूटीशियन है, लेकिन जांच में उसके बैंक खातों में बड़ी संख्या में लेन-देन सामने आने के बाद एजेंसियों का शक गहरा गया।

NEET पेपर लीक मामले में जांच एजेंसी बैंक ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन पेमेंट, WhatsApp चैट और दूसरे कम्युनिकेशन रिकॉर्ड खंगाल रही है.

जांच एजेंसियों का मानना है कि इस नेटवर्क ने छात्रों की चिंता और मेडिकल सीट पाने की होड़ का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये कमाने की कोशिश की.