JAGANNATH RATNA BHANDAR : जगन्नाथ रत्न भंडार खुला
रायपुर डेस्क। ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 48 साल बाद मंदिर के भीतरी खजाने को खोला गया है और अब उसकी गिनती शुरू हो चुकी है।
पहले चरण में चलित और बाहरी खजाने की गिनती पूरी की गई, और अब सबसे अहम यानी भीतरी रत्न भंडार की बारी है, जहां सबसे कीमती आभूषण रखे जाते हैं।
इस पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय और हाईटेक तरीके से किया जा रहा है। 3D मैपिंग, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के जरिए हर चीज रिकॉर्ड की जा रही है ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे।
इस गणना को लेकर भक्तों में भी भारी उत्साह है, क्योंकि 48 साल बाद यह रहस्यमयी भंडार फिर से खुला है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इसके अंदर कितना खजाना और कौन-कौन से दुर्लभ आभूषण मौजूद हैं।
इतिहास में भी इस मंदिर के खजाने को बेहद संवेदनशील और रहस्यमयी माना गया है, और इसी वजह से इस बार सुरक्षा और निगरानी बेहद कड़ी रखी गई है।

Reporter 

