पावर कंपनीज से ईडी आलोक व एजीएम मिश्र को भावभीनी विदाई
पॉवर कंपनीज़ के मुख्यालय सेवा भवन में आयेजित समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस. के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला, प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर तथा निदेशक आरए पाठक ने सेवानिवृत्त ईडी सिंह एवं एजीएम मिश्र को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभव ने पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दोनों अधिकारियों ने तीनों कंपनियों में सेवाएं देते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
आलोक सिंह अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पावर कंपनी निरंतर प्रगति कर रही है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी में किये गए नवाचार और उपायों से काफी सुधार हुआ है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की 14 वीं रिपोर्ट में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ए ग्रेड मिला है।
मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता से लेकर अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल से लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज और मुख्यमंत्री सचिवालय में 24 वर्षों तक की यात्रा चुनौतियों से भरी रही, किन्तु सबके सहयोग से सभी कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा सके। दोनों अधिकारियों ने प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशकगण वी.के. साय, सी.एल. नेताम, एम.एस. चौहान, आर.पी. नामदेव, संदीप मोदी, एम.आर. बागड़े, मनीष गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य अभियंता श्री ए.एम. परियल, श्री गिरीश गुप्ता, श्री के.बी. पात्रे, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्रीमती चंद्रकला गिडवानी, श्रीमती नंदनी भट्टाचार्य, श्री अब्राहम वर्गीस, श्री संजीव सिंह, श्री संजय शुक्ला, श्री सुभाष शर्मा, श्री डी. नाथ , श्री पी गोसावी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एल. पंचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Reporter 

