चांदी 3 दिन में 1.20 लाख गिरी, 2.60 लाख/किलो हुई: आज 6,251 की बड़ी गिरावट
दिल्ली। बजट पेश होने के एक दिन बाद यानी 2 फरवरी को चांदी की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी का भाव 6,251 रुपए घटकर 2,59,500 रुपए पर आ गया। इससे पहले चांदी 2,65,751 रुपए प्रति किलो पर थी। लगातार 3 कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए तक टूट चुकी है।
वहीं सोने के दाम में मामूली बढ़त रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 49 रुपए बढ़कर 1,48,746 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि पिछले 2 कारोबारी दिनों में सोने की कीमत 26 हजार रुपए तक कम हुई थी।
एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने-चांदी में गिरावट की मुख्य वजह मुनाफा वसूली है। हाल के दिनों में दोनों धातुएं रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, जिसके बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी। दूसरी वजह फिजिकल डिमांड में कमी है।
कमोडिटी एक्सपर्ट क्षितित मिश्रा के मुताबिक CME ने सोने-चांदी पर मार्जिन बढ़ा दिया है, जिससे ट्रेडर्स पर दबाव बढ़ा और बिकवाली तेज हुई।

Reporter 

