Indigo Flight की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मदीना से हैदराबाद जा रहा था विमान,मचा हड़कंप

Indigo Flight की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मदीना से हैदराबाद जा रहा था विमान,मचा हड़कंप

मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने दावा किया कि उसके पास बम है। क्रू मेंबर्स ने तुरंत पायलट और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग के लिए डायवर्ट किया गया। फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही क्रू मेंबर सतर्क हो गए और यात्रियों में भी अफरातफरी फैल गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया गया और विमान को तत्काल अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। लगभग 11:30 बजे विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

लैंडिंग के बाद CISF और एयरपोर्ट सुरक्षा टीमों ने विमान को घेर लिया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने विमान की पूरी जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जिस यात्री ने बम होने की बात कही थी, उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। अहमदाबाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।  घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।