खात्मे की ओर नक्सलवाद, बस्तर IG सुंदरराज पी. के समक्ष 28 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया समर्पण

खात्मे की ओर नक्सलवाद, बस्तर IG सुंदरराज पी. के समक्ष 28 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया समर्पण

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। आज बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. के समक्ष कुल 28 नक्सलियों ने समर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। बताया गया कि, समर्पण करने वालों में 19 महिला व 9 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें से 2 पुरुष और 1 महिला नक्सली ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है।

वहीं आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि, अबूझमाड़ डिवीजन में सक्रिय नक्सलियों का इस तरह मुख्यधारा में लौटना क्षेत्र के नक्सल-मुक्त होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि, आज समर्पण करने वाले सभी नक्सलियों ने समाज में सामान्य जीवन जीने की इच्छा व्यक्त की है। यह अबूझमाड़ के नक्सलमुक्त होने की ओर बढ़ते हुए कदमों का संकेत है।

जिला कलेक्टर ने भी आश्वस्त किया कि, सभी समर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना के तहत पूरा लाभ दिया जाएगा, जिससे वे सम्मानपूर्वक और सुरक्षित तरीके से समाज में पुनर्स्थापित हो सकें। दूसरी ओर निरंतर नक्सलियों के समर्पणों से अबूझमाड़ क्षेत्र में शांति और विकास की नई उम्मीदें जगने लगी हैं।