तीन बच्चों की मां को दिल दे बैठा युवक, प्यार चढ़ा परवान तो परिवार छोड़ दोनों हुए फरार, पंचायत तक पहुंची बात
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा पुरुष ने अपनी पड़ोस की शादीशुदा महिला को भगाकर अपने घर में ले आया। जिसके बाद गांव वालों ने मिलकर महिला और पुरूष दोनों के मुहं काला कर उन्हें जूते की माला पहनाई।
बता दें कि, ये पूरा मामला भरतपुर विकासखंड के बरेल गांव का है। यहां अवैध संबंध के चलते एक शादीशुदा पुरूष ने अपने ही पड़ोस की रहने वाली शादीशुदा महिला को घर ले आया है। बताया गया कि, महिला के तीन बच्चे हैं और पुरुष का एक बच्चा है। जब इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई, तो बात नहीं बनी।
इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने दोनों का मुंह काला कर दिया और उन्हें जूते की माला पहनाई। यह घटना चार दिन पहले हुई थी और अब इसका वीडियो सामने आया है।

Reporter 

