Entertainment News: ‘वाइब’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की जोड़ी मचाएगी एक्शन-कॉमेडी का तड़का

Entertainment News: ‘वाइब’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की जोड़ी मचाएगी एक्शन-कॉमेडी का तड़का

Entertainment News: अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemu) की इस हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी की पहली झलक देखने को मिलती है, जहां मजेदार ह्यूमर, धमाकेदार एक्शन और जमकर होने वाली गड़बड़ियां देखने को मिलेंगी।

सामने आए ट्रेलर में देखने को मिलता है कि जब देश पर खतरा आता है, तो ऐसे हीरो की जरूरत होती है जो आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालें। लेकिन यहां हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) की कहानी थोड़ी अलग है। दोनों न तो इस काम के लिए तैयार हैं और न ही देश को बचाने की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं, लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों को ही यह जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।

फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) के टीजर में इस अजीब जोड़ी के मिशन की मजेदार झलक देखने को मिलती है। दोनों को प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के दमदार किरदार की वजह से एक के बाद एक मुश्किलों में फंसना पड़ता है। प्रीति का किरदार बेहद कॉन्फिडेंट है और ऐसा लगता है कि पूरे मामले की कमान उसी के हाथ में है। उनका बॉस-लेडी वाला अंदाज टीजर में खास ध्यान खींचता है।

टीजर में तेज रफ्तार कार चेज, धमाकेदार एक्शन और मजेदार सीन्स की भरमार है। ‘वाइब’ (Vibe) का टीजर साफ बता रहा है कि फिल्म में अजीब हालात, अनजाने हीरो और कई बड़े सरप्राइज देखने को मिलने वाले हैं। एक्शनऔर रोमांचक फ़िल्

बता दें कि फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) को खुद कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर लीड रोल में हैं, जबकि दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘वाइब’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।