CG CONGRESS: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला कांग्रेस कार्यकारिणी को किया भंग

CG CONGRESS: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला कांग्रेस कार्यकारिणी को किया भंग

CG Congress: National President Dissolves Women’s Congress Executive Committee

CG CONGRESS: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने आदेश जारी किया है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

इस कड़ी में नई कार्यकारिणी के गठन से पहले प्रदेश, जिला, ब्लॉक एवं बूथ स्तर की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है।

अल्का लांबा ने बताया की जल्द ही छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा।