अंगारों पर चलकर हुआ दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश, रायगढ़ में अग्नि परीक्षा की अनोखी परंपरा
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अनोखी परंपरा का पालन करते हुए दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश अंगारों पर चलकर कराया गया। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में 27 अप्रैल को आयोजित इस विवाह समारोह में गंधेल गोत्र की वर्षों पुरानी परंपरा निभाई गई।
Trending News: जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश राठिया का विवाह बाड़ादरहा गांव की पुष्पा राठिया से हुआ। 26 अप्रैल को बारात पहुंचने के बाद अगले दिन दुल्हन की विदाई हुई और गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश की तैयारी की गई। दूल्हे के पिता मेहत्तर राठिया के अनुसार, नई दुल्हन के आगमन तक पूरे परिवार ने उपवास रखा। गृह प्रवेश से पहले किसी ने अन्न तो दूर, पानी तक ग्रहण नहीं किया।
Trending News: अंगारों पर फेरे की परंपरा
गृह प्रवेश से पहले मंडप की पूजा की गई और उसे चारों ओर से ढंक दिया गया। गांव के बैगा (परंपरागत पुजारी) पर देवी-देवताओं के आगमन की मान्यता के बीच चूल्हे से निकाले गए जलते अंगार मंडप में बिछाए गए। पहले बैगा स्वयं अंगारों पर नाचे, इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने हाथ थामकर इन्हीं दहकते अंगारों पर फेरे लिए। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं पहुंची।

Reporter 

