माना एयरपोर्ट से सुबह उड़ने वाली इंडिगो की सभी फ्लाइटस रद्द, यात्री परेशान

माना एयरपोर्ट से सुबह उड़ने वाली इंडिगो की सभी फ्लाइटस रद्द, यात्री परेशान

रायपुर। रायपुर के माना एयरपोर्ट से सोमवार सुबह 11 बजे तक उड़ान भरने वाली सभी इंडिगो फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। रायपुर से मुंबई की 2, हैदराबाद की 2 और बेंगलुरु की 1 फ्लाइट कैंसिल हुई है।

IndiGo crisis: इसी तरह रायपुर आने वाली इंडिगो की 4 फ्लाइट्स भी रद्द हुई हैं, जिनमें थीं। एयरपोर्ट के लाउंज में यात्रियों को न इंडिगो एयर लाइंस से और न ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर कोई जवाब दिया जा रहा है।

IndiGo crisis: बता दें कि इंडिगो फ्लाइट के कैंसिलेशन का सिलसिला लगातार जारी है। यात्रियों का कहना है कि— बार-बार रिफंड का दावा करने के बाद भी अभी सैकड़ों यात्रियों का पैसा वापस नहीं किया गया है। बार-बार पूछ पर यही जवाब मिलता है—3 से 4 दिन में रकम ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगी।