छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026-27 के लिये बजट तैयार करने की प्रक्रिया हुई तेज, आगामी बजट के प्रस्ताव में मांग शामिल करने ICDS मंत्री राजवाड़े से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 की कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,हुई सार्थक चर्चा,मिला उम्मीदों भरा बजट पेश करने का आश्वासन
रायपुर : 09 जनवरी को छत्तीसगढ़ में महिला बाल विकास विभाग के लिए प्रस्तावित बजट हेतु मंत्री स्तरीय बैठक होना है।उक्त बैठक में आगामी बजट की रूपरेखा सहित गत एक वर्ष के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की जानी है।
बैठक के एक दिन पूर्व दिनांक 08/01/26 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की विभिन्न प्रमुख मांगों को बजट में शामिल करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 के पदाधिकारियों ने कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात कर विशेष चर्चा किया।यहां श्रीमती यादव ने आग्रह करते हुवे कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026-27 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है,जिसमें प्रदेश के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं एवं उनके परिवार के सदस्य की तरफ से संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से चर्चा करते हुए आगामी बजट में शामिल करने मांग किया है कि सेवा निवृत्त होने वाले कार्यकर्ता को 5 लाख सहायिका को 4 लाख एक मुस्त ग्रेज्युवेटी एवं क्रमशः 10000/ और 8000/- मासिक पेशन एवं समूह बीमा योजना, का लाभ दिया जावे। सभी आंगनबाड़ी कार्यकताओं/सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे। जब तक शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता है तब तक रू 26000/- कार्यकर्ता को और सहायिका को रू 22100/ प्रतिमाह मानदेय स्वीकृत किया जावे। (मध्य प्रदेश में 15000/- और सहायिका को 8000/- मानदेय प्राप्त हो रहा है और 1000/- प्रतिवर्ष जुलाई में वृद्धि का प्रावधान है जिसे यहां भी किया जावे।) रिक्त सुपरवाईजर और कार्यकर्ता के शतप्रतिशत पद पर कार्यकर्ता और सहायिकाओं को वरिष्टता सह योग्यता के आधार पर पदोन्नति दिया जाये। कैस लेस चिकित्सा और पर्याप्त अवकाश सुविधा उपलब्ध कराई जावे।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रस्ताव और मांग का स्वागत करते हुवे कहा कि इस बार का बजट आंगनबाड़ी कार्यकताओं और सहायिकाओं के उम्मीदों के अनुरूप तैयार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है,विभाग के सेकेट्री और संचालक से लगातार विचार विमर्श कर आगामी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।केंद्र सरकार से भी इस सम्बन्ध में लगातार चर्चाएं की जा रही है आगामी बजट के लिए तैयार हो रहे प्रस्ताव पर उक्त मांगों को शामिल करने हर संभव प्रयास किया जायेगा।इस दौरान कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्रीमती कविता यादव,जायत्री यादव,रोपनी भगत,कमलावती नागेश,रोसलीन खलखो,रूपा सोनी मिंज,जुली केरकेट्टा और ग्लोरिया तिग्गा मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026-27 के बजट तैयार करने की प्रक्रिया तेज करते हुवे महानदी भवन,मंत्रालय में मंत्री स्तरीय बैठकों का दौर तेज कर दिया गया है,वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में 6 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक तीन दिवसीय विभागवार मंत्रियों के साथ मैराथन बैठक चल रही है। बैठक में मुख्य बजट और नवीन मद के प्रस्तावों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में चर्चा होगी,जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की चर्चा का समय बाद में तय किया जाएगा।बैठकों में मंत्री अपने-अपने विभागों से संबंधित नई योजनाओं और प्रस्ताव पेश करेंगे। वित्त मंत्री से विचार-विमर्श के बाद प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर बजट में शामिल किया जाएगा। जिन नवीन मद के प्रस्तावों पर सहमति नहीं बनेगी उन्हें बजट से अलग कर दिया जाएगा।

prashantsahay713@gmail.com 

