किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस

किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित केलो विहार कॉलोनी में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई और एक जवान को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया। जवान ने एजेंट से युवतियों की डिमांड की, जिसके बाद रैकेट की पुष्टि होते ही टीम को सूचना दी गई।

इसके बाद पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेरकर रेड मारी। छापे के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से 20 से 30 साल की 3 युवतियां मिलीं। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई युवतियां ओडिशा, बिलासपुर और लैलूंगा की रहने वाली हैं। मौके से कंडोम भी बरामद किए गए।

पुलिस ने एजेंट डिंपी इजारदार और ग्राहक नागेन्द्र विश्वकर्मा (35) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एजेंट दूसरे राज्यों और जिलों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।