जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता की मिली बड़ी जिम्मेदारी,पार्टी ने बनाया सरगुजा का सहप्रभारी

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता की मिली बड़ी जिम्मेदारी,पार्टी ने बनाया सरगुजा का सहप्रभारी

जशपुर - जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में जीत का झंडा गाड़ने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को उनके कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है,उन्हें सरगुजा संभाग का सहप्रभारी भाजपा ने नियुक्त किया है।उक्त नियुक्ति की सूचना पाकर समर्थकों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है,दूरभाष के माध्यम से लगातार बधाई संदेशों का सिलसिला सुनील गुप्ता की निरंतर जारी है।

भाजपा संगठन ने बड़े फेरबदल के तहत सरगुजा संभाग के लिए नई जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को सरगुजा का सहप्रभारी नियुक्त किया है।सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सुनील गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ से सरगुजा में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

गौरतलब है कि सुनील गुप्ता के जिलाध्यक्ष रहते जशपुर जिले की सभी तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली थी, जिसके बाद से उनकी संगठनात्मक क्षमता को प्रदेश स्तर पर भी सराहना मिली थी।इसी क्रम में प्रदेश भाजपा ने कल जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, जिसमें सुनील गुप्ता का नाम सहप्रभारी के रूप में शामिल किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।