भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, बोली- ‘मोगैम्बो खुश है’, PM मोदी ने हार मानी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, बोली- ‘मोगैम्बो खुश है’, PM मोदी ने हार मानी

दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्ट कर कहा कि ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंततः हार मान ली है।

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भारत को अपनी ही सरकार की कार्रवाइयों की जानकारी भारतीय पक्ष से नहीं, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प या उनके प्रतिनिधियों से मिलती है। उन्होंने इसे “ट्रम्प-निर्भरता” बताते हुए कहा कि यह अब एक रूटीन बनता जा रहा है। रमेश ने दूसरे पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा- “वॉशिंगटन में साफ तौर पर मोगैम्बो खुश है।”

दरअसल, ट्रम्प ने सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25% रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है। साथ ही ट्रम्प ने दावा किया कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा।

ट्रम्प के पोस्ट के बाद PM मोदी ने भी X पर प्रतिक्रिया दी और टैरिफ घटाने के फैसले के लिए ट्रम्प को धन्यवाद कहा।