IND vs SA ODI Series : भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज कल से शुरू, रोहित–कोहली पर रहेगी सबकी नजर, जानें मैच टाइम, वेन्यू और मौसम का हाल

IND vs SA ODI Series : भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज कल से शुरू, रोहित–कोहली पर रहेगी सबकी नजर, जानें मैच टाइम, वेन्यू और मौसम का हाल

 भारत–साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होने जा रही है। भारत की ओर से कप्तानी इस बार केएल राहुल के हाथों में होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी से टीम का मनोबल और भी मजबूत दिख रहा है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर हैं, जबकि रविंद्र जडेजा लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा संभालेंगे, जिनके सामने भारत में 10 साल से जारी वनडे सीरीज न जीत पाने का दबाव भी रहेगा।

भारत–साउथ अफ्रीका मैचों की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग
तीनों वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस 1 बजे होगा। मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची – मैच दोपहर 1:30 बजे
  • दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर- मैच दोपहर 1:30 बजे
  • तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम – मैच दोपहर 1:30 बजे

रांची में मौसम और पिच की स्थिति
पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा, जहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में हल्के बादल रहेंगे और तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री तक जाने का अनुमान है। दोपहर में हवा का असर कम होगा, लेकिन शाम के समय तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है।

रांची की पिच धीमी मानी जाती है और यहां बड़े स्कोर कम देखने को मिले हैं। पहले बल्लेबाजी करने पर औसत स्कोर करीब 235 रहा है। चेज करने वाली टीम ने यहां 9 में से 5 मैच जीते हैं, इसलिए टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करना लाभदायक माना जा सकता है।

भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

साउथ अफ्रीका टीम का स्क्वाड
टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनाइल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, रुबीन हरमैन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रियान रिकल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन।