जेम पोर्टल से क्रय-विक्रय व डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में हुआ कार्यशाला
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर द्वारा विगत दिवस 27 नवम्बर को भारत सरकार की आरएएमपी योजना अंतर्गत जेम पोर्टल से क्रय-विक्रय एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में शासकीय विभागों एवं उद्यमियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंत्रणा सभाकक्ष कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित विषय पर आरएएमपी योजनांतर्गत सीएसआईडीसी, रायपुर से आये मास्टर ट्रेनर राकेश तिवारी जी द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभाग, स्वयं सहायता समूह ,निर्माता, ट्रेडर्स इत्यादि उपस्थित थे। विभागों द्वारा पोर्टल पर बिड निर्माण संबंधी जानकारी ली गई एवं उद्यमियों द्वारा कैटलॉग निर्माण एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी मुख्य रूप से ली गई। उक्त कार्यशाला के दौरान उद्यमी प्रतीक जैन द्वारा कार्यशाला के दौरान ही जेम पोर्टल पर पंजीयन कराया गया।
कार्यशाला में एम.एस. पैंकरा, महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र जशपुर, प्रतिनिधि जिनवाणी इंडस्ट्रीज, श्रीजी इंडस्ट्रीज,स्वयं सहायता समूह सहित अन्य लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Reporter 

