प्रेस क्लब चुनाव के लिए अपर कलेक्टर नवीन कुमार बने निर्वाचन अधिकारी

प्रेस क्लब चुनाव के लिए अपर कलेक्टर नवीन कुमार बने निर्वाचन अधिकारी

रायपुर । रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए कलेक्टर गौरव सिंह ने अपर कलेक्टर नवीन कुमार ठाकुर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रेस क्लब की कार्यवाहक कार्यकारिणी 16 सितंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार 60 दिनों के भीतर चुनाव कराने में असफल रही। इसी कारण कार्यकारिणी को दिए गए पूर्व निर्देश निरस्त कर दिए गए।

अब छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1973 (संशोधन 1998) की धारा 33(ग) और क्लब की पंजीकृत नियमावली के तहत कलेक्टर द्वारा नामित प्रशासनिक या राजस्व अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।निर्वाचन अधिकारी को चुनाव आयोजित करने के लिए आवश्यक सभी अधिकार दिए गए हैं और प्रेस क्लब को उनकी देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी करनी होगी। इस फैसले से क्लब चुनाव अब प्रशासनिक नियंत्रण में होंगे और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।