गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष योगाभ्यास परियोजना में कार्यरत योग मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण 

गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष योगाभ्यास परियोजना में कार्यरत योग मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण 

जशपुर : शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जशपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत छत्तीसगढ़ योग आयोग, यूनिसेफ तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान पर तथा जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन पर गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है इस कार्यक्रम का मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जाता है

गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष योगाभ्यास परियोजना में कार्यरत योग मित्रों का एक दिवसीय समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15/11/2025 को वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल जशपुर में किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग के वरिष्ठ मास्टर ट्रेनरों द्वारा योग मित्रों को और बेहतर ढंग से योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया जिससे कि योग मित्रों ने गर्भवती महिलाओं को उनके तीनों तिमाही अनुसार से और बेहतर योगाभ्यास कराएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन हुए तीन वर्ष पूरा होने जा रही है इस कार्यक्रम से गर्भवती महिलाओं को उम्मीद से ज्यादा फायदे मिल रहे हैं हाईरिक्स गर्भवती महिलाओं को भी योगाभ्यास के माध्यम से नॉर्मल डिलीवरी होने में मददगार मिल रही है। जिसका फायदे जशपुर जिले के अनेक गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है। इस परियोजना का नतीजा बहुत ही अच्छा रहा है, इस कार्यक्रम में जशपुर जिले के 50 उप स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित किया जा रहा है।

आयोजित समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीएस जात्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर, रविकांत कुंभकार छत्तीसगढ़ योग आयोग रायपुर, डॉ. ज्योति साहू राज्य परियोजना समन्वयक, श्रीमती रश्मी पटेल मास्टर ट्रेनर तथा अशोक कुमार यादव जिला योग समन्वयक जशपुर ने उपस्थित रहे।