रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का खुलेआम रोमांस, RPF ऑफिस के सामने बनाया वीडियो; दोनों नशे में थे

रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का खुलेआम रोमांस, RPF ऑफिस के सामने बनाया वीडियो; दोनों नशे में थे

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते नजर आ रहे हैं। जिस जगह यह घटना हुई, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी मौजूद है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी RPF तक पहुंची।

बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की है। स्टेशन के बाहर उस समय यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेनों के आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके बावजूद कपल काफी देर तक वहीं एक-दूसरे के साथ रहा। दोनों को इस तरह देखकर आसपास मौजूद लोग चर्चा करने लगे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया।

RPF कार्यालय के सामने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में कपल स्टेशन परिसर के बाहर एक-दूसरे के साथ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि घटनास्थल के सामने ही RPF का कार्यालय है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दी।

RPF ने बताया- शराब के नशे में थे दोनों

RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहे दोनों लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि जिस समय दोनों सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को सूचना दी जानी चाहिए थी। बाद में यह वीडियो RPF तक पहुंचा।

थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों कुछ देर बाद वहां से चले गए। फिलहाल मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है। RPF की ओर से घटना की जानकारी जुटाई गई है।