पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के नक्सल समर्थक बयान पर नरेश चंद्र गुप्ता का तीखा हमला, बोले- छत्तीसगढ़ के जख्मों पर कांग्रेस का नमक छिड़कना शर्मनाक

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के नक्सल समर्थक बयान पर नरेश चंद्र गुप्ता का तीखा हमला, बोले- छत्तीसगढ़ के जख्मों पर कांग्रेस का नमक छिड़कना शर्मनाक

रायपुर। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा “वैचारिक नक्सलियों” के समर्थन में दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नरेश चंद्र गुप्ता ने तीखा हमला बोलते हुए इसे छत्तीसगढ़ की जनता और देश के वीर शहीदों का सीधा अपमान करार दिया है। नरेश गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा ने दशकों तक नक्सली हिंसा, निर्दोष आदिवासियों की हत्याओं, और सुरक्षाबलों के बलिदान का अत्यंत दर्दनाक दौर देखा है। ऐसे में देश के पूर्व गृह मंत्री का यह कहना कि वे ‘वैचारिक नक्सलियों’ का समर्थन करने पर गर्व महसूस करते हैं, कांग्रेस की उस घिनौनी मानसिकता को उजागर करता है जिसने हमेशा राष्ट्रविरोधी ताकतों को खाद-पानी देने का काम किया है।

​सत्ता में विफलता, सत्ता से बाहर सहहानुभूति:

​चिदंबरम जी के 2008 से 2012 के गृह मंत्री कार्यकाल को याद दिलाते हुए गुप्ता ने कहा कि:
* ​यह वही दौर था जब दंतेवाड़ा के ताड़मेटला में 76 निहत्थे जवानों की बर्बर शहादत हुई थी।
* ​ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस जैसे वीभत्स हादसों में सैकड़ों मासूमों ने अपनी जान गंवाई थी।
* ​कांग्रेस की कमजोर और ढुलमुल नीतियों के कारण ही उस दौर में नक्सलवाद पूरे देश और विशेषकर छत्तीसगढ़ में अपने चरम पर पहुँचा।
​”जब चिदंबरम गृह मंत्री थे, तब नीतियाँ बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे और आज सत्ता से बाहर होते ही वे उन्हीं हिंसक और देशविरोधी विचारधारा के पैरोकार बन गए हैं।”

झीरम घाटी और आदिवासियों का अपमान:

​गुप्ता ने कहा जब चिदंबरम जी गृह मंत्री थे, तब दंतेवाड़ा से लेकर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस तक निर्दोषों और जवानों का खून बह रहा था।
आज वही चिदंबरम नक्सलियों की पैरवी कर रहे हैं! यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस का दिल हमेशा से देशविरोधी विचारों के साथ धड़कता रहा है। छत्तीसगढ़ की पावन धरा इस घिनौनी और जन-विरोधी सोच को कभी माफ नहीं करेगी।