झारखंड दौरे पर आएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, रामगढ़ में करेंगे राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित

झारखंड दौरे पर आएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, रामगढ़ में करेंगे राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित

रांची, 23 जून 2026। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले 27 जून 2026 को झारखंड के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे दिल्ली से रांची पहुंचेंगे और इसके बाद रामगढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर के आर्थिक असमानता एवं बेरोजगारी के संदर्भ में समग्र दृष्टिकोण विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर संबोधन देंगे। यह कार्यक्रम राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार मंत्री आठवले दोपहर में रांची पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से रामगढ़ रवाना होंगे। संगोष्ठी में सहभागिता के बाद वे वर्ल्ड बुद्ध फाउंडेशन के सौजन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री सामाजिक कल्याण अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा शाम को स्टेट गेस्ट हाउस, मोरहाबादी (रांची) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। वहीं रात में रांची के दलादली चौक, रिंग रोड स्थित कार्यक्रम में शामिल होकर उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने का भी कार्यक्रम निर्धारित है।

दौरे के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री रात में रांची से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर उनके स्वागत, सुरक्षा, आवागमन एवं कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।यह दौरा सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर अहम माना जा रहा है।