सहयोग केंद्र बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

सहयोग केंद्र बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) स्थित 'सहयोग केंद्र' में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव विस्तार से सुने। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 'सहयोग केंद्र' कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है, जहां प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उसकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। इसी सोच के अनुरूप सहयोग केंद्र के माध्यम से लोगों की शिकायतों का प्रभावी निराकरण किया जा रहा है।