नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री चौधरी

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री चौधरी

00 नवमनोनीत पार्षदों को दी जनसेवा एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में आज नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी


वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर विकास, सुशासन और जनसेवा में पार्षदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए पार्षद शहर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामनिर्दिष्ट पार्षद पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ नागरिकों की सेवा करेंगे तथा रायगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी


समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरुणधर दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।