IPL 2026 : CSK ने MI को 8 विकेट से हराया, गायकवाड़-कार्तिक ने दिलाई शानदार जीत

IPL 2026 : CSK ने MI को 8 विकेट से हराया, गायकवाड़-कार्तिक ने दिलाई शानदार जीत

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 44वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए नमन धीर का अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर CSK को दिया 160 रन का लक्ष्य दिया है।

CSK ने जबरदस्त वापसी की है। पहले 10 ओवर 90/2 के स्कोर के बाद अगले 10 ओवर में मुंबई को 69/5 का स्कोर ही बनाने दिया। मुंबई इंडियंस की पारी कभी भी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाई। विल जैक्स (एक) सस्ते में आउट हो गए, लेकिन रिकेल्टन (24 गेंदों पर 37 रन, 5 छक्के) और नमन धीर ने यह पक्का किया कि मुंबई इंडियंस का पावरप्ले मजबूत रहे। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से 50 से ज़्यादा रन जोड़े और पारी की अच्छी नींव रखी। 

लेकिन मिडिल और लोअर ऑर्डर इसका फायदा नहीं उठा पाया। सूर्यकुमार को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए और 12 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा (5) कभी लय में नहीं आ पाए, जबकि हार्दिक पांड्या (23 गेंदों पर 18 रन, 2 चौके) क्रीज पर रहते हुए पूरे समय संघर्ष करते रहे। 

आखिर में धीर के 57 रन (37 गेंदों की पारी में 4 चौके और 3 छक्के) ही सबसे ज्यादा रहे लेकिन मुंबई का 159 रन का स्कोर उम्मीद से कम है। पिच थोड़ी दोहरी गति वाली है और तेज गेंदबाजों के लिए इसमें काफ़ी उछाल है, लेकिन CSK के गेंदबाजों को इसका पूरा श्रेय जाता है। अंशुल कंबोज ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट झटके। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन के नाम एक-एक विकेट रहा। 

प्लेइंग XI 

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी 

मुंबई इंडियंस : विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर