CG Train : ट्रेन के लेटलतीफी से यात्री बेहाल, रेलवे के दावों की खुली पोल…
जब हमारी टीम बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और यात्रियों से बात की तो उनकी परेशानी साफ झलकती नजर आई। यात्रियों ने बताया कि कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं… कुछ ट्रेनें अचानक रद्द कर दी जाती हैं जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।रायपुर और रायगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेनें भी लगातार लेट हो रही हैं। कई यात्री 3 से 4 घंटे तक स्टेशन पर बैठकर इंतजार करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ रही है।
यात्रियों का कहना है कि रेलवे बड़े-बड़े दावे तो करता है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। न समय पर ट्रेन, न पर्याप्त जानकारी और न ही बेहतर सुविधाएं। गर्मी के इस मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ट्रेनों का संचालन समय पर किया जाए और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए ताकि उन्हें बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अब सवाल साफ है जब रेलवे हजारों करोड़ की कमाई कर रहा है… तो क्या यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना उसकी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए? क्या विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है… या जमीनी स्तर पर भी नजर आएगा…ये देखना अब बेहद जरूरी हो गया है।

Reporter 

