गुडन्यूज! फिर गूंजेगा किलकारियों का घर — दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बनने वाले हैं दोबारा माता-पिता
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक बार फिर खुशखबरी दी है। कपल जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहा है। रविवार को दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर इस खास खबर को साझा किया, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
क्यूट फोटो से किया ऐलान
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी दुआ की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दुआ पापा रणवीर की गोद में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट है, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई दे रहा है। इसी खास अंदाज में कपल ने इशारा किया कि दुआ को जल्द ही भाई या बहन मिलने वाला है।
सेलेब्स से लेकर फैंस तक बधाइयों की बौछार
पोस्ट सामने आते ही बॉलीवुड सितारों और फैंस ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी। ताहिरा कश्यप, भूमि पेडनेकर, परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने कपल को दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दी।

Reporter 

