BARAMATI BY ELECTION : सुनेत्रा पवार निर्विरोध जीत के करीब

BARAMATI BY ELECTION : सुनेत्रा पवार निर्विरोध जीत के करीब

नई दिल्ली। बारामती उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। कांग्रेस ने अचानक अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली, जिससे उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जीत लगभग तय हो गई है। अब चुनाव मैदान में उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं बचा है।

बताया जा रहा है कि यह फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक फोन कॉल के बाद लिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम वापस ले लिया और पूरा खेल एकतरफा हो गया।

एनसीपी ने कांग्रेस के इस कदम को “राजनीतिक एकता” बताया है और खुलकर तारीफ की है। अब बारामती में चुनाव सिर्फ औपचारिकता रह गया है और सुनेत्रा पवार की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ दिख रहा है।