रायपुर नगर निगम का बजट 30 को आएगा

रायपुर नगर निगम का बजट 30 को आएगा

रायपुर। नगर निगम रायपुर का बजट 30 मार्च को आएगा। सुबह 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन के सभागार में निगम की सामान्य सभा की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें सभापति सूर्यकान्त राठौड़ की अध्यक्षता में निर्धारित 17 एजेंडों पर चर्चा और विचार - विमर्श किया जाएगा।
प्रारंभ में सामान्य सभा की विगत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की जाएगी। प्रश्नकाल के लिए एक घंटे की अवधि निर्धारित की गई है। इसके बाद महापौर मीनल चौबे निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेंगी और निगम बजट पर अभिभाषण होगा। 17 नियत एजेंडों में नगर विकास कार्यों, नामकरण सहित अन्य सम्मिलित प्रस्तावों पर चर्चा और विचार- विमर्श किया जाएगा।