कलेक्टर व्यास के संवेदनशीलता से दिव्यांग का चेहरा खिला, भूमिहीन दिव्यांग को मिली सहायता

कलेक्टर व्यास के संवेदनशीलता से दिव्यांग का चेहरा खिला, भूमिहीन दिव्यांग को मिली सहायता

तत्काल दी गई मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल

जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास के समक्ष जशपुर विकासखण्ड के ग्राम कोमड़ो निवासी धुनेश्वर राम मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान करने हेतु अर्जी लेकर उपस्थित हुए थे। उन्होंने अपनी समस्या के बारे में कलेक्टर श्री व्यास को अवगत कराते हुए बताया कि मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल के बिना एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में कठिनाई होती है साथ ही जीवन निर्वाह समस्या भी उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं भूमिहीन दिव्यांग व्यक्ति हूॅ अपना गुर्जर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल में कुछ छोटा-मोटा व्यापार करके करता था। मेरी पूर्व की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल जर्जर एवं खराब हो गई है जिसके कारण में अपनी भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहा हूॅ।

कलेक्टर रोहित व्यास ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल समाज कल्याण अधिकारी श्री धर्मेन्द्र साहू को निर्देश किए कि संबंधित को सहायता हेतु तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। समाज कल्याण द्वारा ग्राम कोमडो सरपंच के माध्यम से धुनेश्वर राम से सम्पर्क कर 29 जनवरी 2026 को ही मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल दी गई। मोट्राराईज्ड ट्राईसाईकिल मिलते ही दिव्यांग के चेहरे खिल उठे, पुनः आत्मविश्वास भर गया कि अपने जीवन निर्वाह आराम से कर सकॅूगा।