Naxalites Encounter : हिड़मा के बाद लीडर जोगा राव उर्फ़ ‘टेक शंकर एनकाउंटर में ढेर, जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया

Naxalites Encounter : हिड़मा के बाद लीडर जोगा राव उर्फ़ ‘टेक शंकर एनकाउंटर में ढेर, जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया

CG Naxalites Encounter : छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़ में कल जवानों ने कुख्यात नक्सली लीडर माडवी हिड़मा की पत्नी समेत 6 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। सभी माओवादियों का शव भी बरामद कर लिया गया है।  इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि जिस इलाके में हिड़मा मारा गया था वही सुरक्षाबलों ने 7 और नक्सलियों को मार गिराया है।

सूत्रों के मुताबिक, इस एनकाउंटर में नक्सलियों का बड़ा लीडर और जोगा उर्फ़ टेक शंकर की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि, मारे गये 7 नक्सलियों में 4 पुरुष, 3 महिला माओवादी शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल से 2 एके-47 समेत 8 हथियार बरामद किया है।

जिन नक्सलियों को जवानों ने आज मार गिराया है, उनमें मेटरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर, सीता, ज्योति समेत कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं।