CG-बिस्तर पर मिली महिला की लाश, संदिग्ध मौत से इलाके में फैली सनसनी, मायके वालों ने लगाए ये आरोप……

CG-बिस्तर पर मिली महिला की लाश, संदिग्ध मौत से इलाके में फैली सनसनी, मायके वालों ने लगाए ये आरोप……

धमतरी। जिले के सुपेला गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पति का दावा है कि बीवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है, लेकिन मौके पर पहुंची FSL टीम की तहकीकात में इस दावे की तस्दीक नहीं हो पाई है। वहीं शव के गले पर किसी बारीक चीज़ या कपड़े से खिंचाव के निशान मिलने के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है।

जाने पूरा मामला

यह मामला भखारा थाना क्षेत्र के सुपेला गांव का है। मृतिका की पहचान देमार गांव की रहने वाली वीणा उर्फ बबली ठाकुर के रूप में हुई है, जिसकी दो साल पहले सुपेला के ही रहने वाले विवेक ध्रुव से शादी हुई थी।

बताया जा रहा है कि खेत से लौटने के बाद वीणा अपने पति के साथ बेडरूम में गई थी और शाम साढ़े पांच बजे के करीब जब पति ने कमरे का दरवाज़ा खोला, तो वीणा बिस्तर पर संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। पहले घरवालों ने इसे दिल का दौरा समझ कर डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भखारा पुलिस हरकत में आई और FSL टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।